Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे अटल...

सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे अटल जी : महेंद्र नाथ पांडेय

जौनपुर। भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में अटल स्मृति सम्मेलन मल्हनी विधानसभा के सनबीम स्कूल कुल्लहनामऊ में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री एवं जौनपुर के जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पंडित अटल बिहारी वाजपेई की पुष्प चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि अपने नाम के ही समान, अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे अटलजी जनता की बातों को ध्यान से सुनते थे और उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते थे उनके कार्य राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दिखाते थे। अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे वाजपेयी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। वह लोकसभा में नौ बार और राज्य सभा में दो बार चुने गए जो अपने आप में ही एक कीर्तिमान है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में एक सक्रिय भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक चौरसिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने अपना कैरियर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी उन्होंने कई कवितायें भी लिखी जिसे समीक्षकों द्वारा सराहा गया। उनका जन्म 25दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक विनम्र स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के समर्थक अटल बिहारी वाजपेयी भारत को सभी राष्ट्रों के बीच एक दूरदर्शी, विकसित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे वह ऐसे भारत का प्रतिनिधित्व करते थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने की।

Share Now...