Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनसलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर करने वालीं एक्ट्रेस सोमी अली ने लेटेस्ट पोस्ट में बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान पर निशान साधा है। सोमी ने सलमान के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर उनपर मारपीट करने का आरोप लगाया। दरअसल, सोमी अली एक एक्ट्रेस होने के साथ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। दोनों का रिश्ता तो लंबे समय तक नहीं चल पाया, लेकिन दोनों के अफेयर के चर्चे आज भी होते हैं। सोमी और सलमान खान के रिश्तों में अब काफी दूरियां आ चुकी हैं। यही वजह है कि सोमी अक्सर ही अपनी पोस्ट में सलमान खान पर वार करती हुई नजर आती हैं। सोमी अली ने इस बार भी अपनी नई पोस्ट में दबंग खान पर कई आरोप लगाए हैं। सोमी ने सलमान खान संग थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें सलमान उन्हें गुलाब का फूल देते हुए नजर आ रहे हैं। सोमी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा अभी बहुत कुछ होने वाला है। मेरे शो को इंडिया में बैन करा दिया और फिर मुकदमा लगाकर मुझे धमकाया। तुम कायर इंसान हो। यहां मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए ५0 वकील खड़े हैं, जो मुझे सिगरेट से जलने और फिजिकल अब्यूज से बचाएंगे जो तुमने मेरे साथ सालों तक किया है।

Share Now...