― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसर्विस सेंटर की पानी टंकी में डूबने से बच्चे की मौत

सर्विस सेंटर की पानी टंकी में डूबने से बच्चे की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव में सर्विस सेंटर की पानी के टंकी में डूबने से करीब 4वर्षीय बच्चें की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गाँव निवासी राजकुमार गुप्ता अपने घर के बगल गाड़ियों की धुलाई के लिए सर्विस सेंटर खोले हैं। वहीं बुधवार की शाम उनका 4वर्षीय बेटा केशव सर्विस सेंटर पानी की टंकी के पास पहुंचा और वह टंकी में गिरकर डूब गया। फिलहाल उस दौरान किसी की निगाह वहाँ नहीं पहुचीं। काफी देर बाद लोग केशव को खोजने लगे वह नहीं मिला तो किसी ने डन्डे को टंकी में डालकर देखा तो केशव उसी में डूबा पड़ा था। लोग उसे पानी टंकी से बाहर निकालकर आनन-फानन में बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर द्वारा जाचं पड़ताल के बाद केशव को मृत्यु घोषित कर दिया। वही मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...