- बीएलओ ने 1348 में से 600फॉर्म भरकर किया लक्ष्य की ओर तेज़ कदम
जौनपुर। सरैया कठार मे आज निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का कार्य सरैया कठार गाँव में ज़ोरों पर है। बीएलओ राजकुमार यादव द्वारा घर-घर जाकर चलाए जा रहे इस अभियान में गाँव के कुल 1348सर्वे में से अब तक 600लोगों के फॉर्म सफलतापूर्वक भरकर जमा किए जा चुके हैं। बीएलओ ने बताया कि यह सर्वे मतदाता सूची में नामों को अपडेट करने, नए मतदाताओं को जोड़ने और डुप्लीकेट/हटाए गए नामों को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। कुल सर्वे लक्ष्य 1348पूर्ण किए गए फॉर्म 600लगभग 44.5′ कार्य पूर्ण। अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ राजकुमार यादव शेष घरों में भी जल्द से जल्द फॉर्म भरने का कार्य पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गाँव के निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे मतदाता सूची के शुद्धिकरण के इस महत्वपूर्ण कार्य में बीएलओ का सहयोग करें और अपने फॉर्म को समय पर भरकर जमा करें।



