Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसरदार पटेल ने भारतीय राजनीति में अमिट भूमिका निभाई : राज्यमंत्री

सरदार पटेल ने भारतीय राजनीति में अमिट भूमिका निभाई : राज्यमंत्री

जौनपुर। सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा सदर विधानसभा द्वारा एक भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत ‘एकता यात्राÓ सिद्धिकपुर स्थित एक लॉन से ढोल मजीरा, गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। यह एकता यात्रा राजहंस से चलकर कुत्तूपुर चौराहे होते हुए विष्णु मोटल शंकरमंडी पहुंचा जहां पर नगर उतरी मंडल की अध्यक्ष सारिका सोनी के नेतृत्व में  ‘एकता यात्राÓ का ढोल ताशा व पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और यात्रा मे शामिल हुई। एकता यात्रा कोतवाली चौराहे पहुंचने पर महादेव सेना, व्यापार मण्डल के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। एकता यात्रा चाहरसू चौराहे पहुंचने पर प्रतिष्ठित व्यापारी नन्हें लाल वर्मा व उनके सहयोगियों ने माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया गया। इसी तरह नगर के ओलंदगंज पहुंची जहाँ पर नगर दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं व अध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद के नेतृत्व मे पुष्प वर्षा किया गया। जगह-जगह स्वागत के दौरान यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची जहाँ सर्व प्रथम कलेक्ट्रेट परिषर मे स्थापित सरदार बल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय राजनीति में अमिट भूमिका निभाई। उनकी अद्वितीय संगठन क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और देश को एक सूत्र में पिरोने के संकल्प ने भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा सरदार पटेल का योगदान केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद सिंह ने कहा कि आज, हमें इस  एकता यात्रा को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है। एकता यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ.रामसूरत मौर्या, काली प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, सुनील यादव मम्मन, राजकेसर पाल, अजय सिंह, श्यामबाबू यादव, कृष्ण कुमार जयसवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, धनजय सिंह, प्रशांत सिंह, उपेंद्र मिश्रा, अजय यादव, मदन सोनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...