मुंगराबादशाहपुर। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट ने शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिले के एक सरकारी विद्यालय के 10मेधावी छात्रों का साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण करवाया। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहा है कि सरकारी विद्यालय के छात्र इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के सचिव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले और उसे दिलाने की दिशा में यह पहला कदम है। ट्रस्ट ने सभी छात्रों का पंजीकरण शुल्क वहन कर यह सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रतिभावान बच्चे के सपने आर्थिक कारणों से अधूरे न रह जाएं। इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।यह पहल सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए एक नए अवसर की शुरुआत कर सकती है और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका दे सकती है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सरकारी विद्यालय के छात्रों को मिला साइंस ओलंपियाड में भाग लेने का अवसर



