Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसरकार शिक्षकों का कर रही है शोषण : लाल बिहारी

सरकार शिक्षकों का कर रही है शोषण : लाल बिहारी

  • सरायख्वाजा के जंगीपुर खुर्द में कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द में रघुवर गंगा स्मारक बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में शिक्षक एमएलसी (विधायक) लाल बिहारी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों का शोषण करने में जुटी है। शिक्षकहित में कोई कार्य नहीं कर रही है और शिक्षकों के साथ भेदभाव व मनमाना कर रही है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उन्होंने कहाकि पूरे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। पठन-पाठन व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। विषय पाठ्यक्रम परिवर्तन नित नए नियम लाए जा रहे हैं, जो नई शिक्षा नीति भी शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में जो भी लड़ाई लड़नी होगी हम सदैव हम लड़ेंगे। उन्होंने डॉ. जगन्नाथ प्रसाद के शिक्षा सेवा पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल ने कहा कि डॉ. जगन्नाथ प्रसाद ने शिक्षा की अलख ग्रामीण क्षेत्रों में जगाई और 5 शिक्षा संस्थानों की स्थापना कर बच्चों को शिक्षा देने का सराहनीय कार्य किया। डॉक्टर जगन्नाथ के 88वें जन्मोत्सव पर उन्हें विधायक लाल बिहारी यादव, एडीजे जनार्दन प्रसाद, प्राचार्य ओम प्रकाश, महामंत्री रमेश चंद्र, राजदेव यादव, राजबहादुर, सपा नेता डा. जितेंद्र यादव ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उनके तमाम शिक्षा के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जयहिंद, आलोक कुमार, सुनील कुमार, संदेश, विक्रम यादव, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रताप, डॉ. योगेंद्र प्रसाद, नवीन चंद्र, प्रवीण, विपिन मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

Share Now...