- आशा कार्यकर्ती के घर पर बुलाकर किया जाता है टीकाकरण का कार्य
जौनपुर धारा, सिकरारा। उक्त मार्ग की बदहाली से संपर्क मार्ग के बगल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रईया, गुलजारगंज पर अब मरीज जाना ही बंद कर चुके हैं। हालात यह है कि प्रसव से पीड़ित महिलाओं को अब दूसरे केंद्रों पर भेजा जाता है। टीकाकरण वगैरह करने के लिए गुलजारगंज बाजार में स्थित एक आशा कार्यकर्ती के घर बुलाकर टीकाकरण करने का कार्य किया जा रहा है। पूछने पर विभाग की एएनएम ने बताया कि पूरा संपर्क मार्ग कीचड़ युक्त हो गया है, जो नाली का रूप ले लिया है। जहां पर लोग ना मोटरसाइकिल से जा पा रहे हैं,ना तो पैदल जा पा रहे हैं। किसी तरह चार पहिया वाहन वाले निकलते हुए दिखाई देते हैं। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुलजारगंज बाजार में एक आशा कार्यकर्ती के घर पर बुलाकर टीकाकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जबकि प्रसव से पीड़ित महिलाओं को दूसरे केंद्रों पर भेज दिया जा रहा है। फिलहाल संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की वजह से आने जाने वाले यात्री व राहगीर का तो बुरा हाल है ही, इसके साथ-साथ क्षेत्र की आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो रही है। उपरोक्त समस्याओं पर ध्यान देते हुए इस सन्दर्भ में विभागीय उच्च अधिकारियों को यथा शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।



