Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमोधपुर बॉर्डर से पकड़े गए दो अपराधी, अवैध तमंचा और लूट की...

समोधपुर बॉर्डर से पकड़े गए दो अपराधी, अवैध तमंचा और लूट की बाइक बरामद

जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने समोधपुर बॉर्डर से दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूट की बाइक और नकदी बरामद की गई है। उनकी गिरफ्तारी 3 अगस्त को की गई। पकड़े गए अपराधियों की पहचान अखिलेश वर्मा और धीरज उपाध्याय के रूप में हुई है। अखिलेश वर्मा (32) भैसैली, थाना सरपतहां, जौनपुर का निवासी है। धीरज उपाध्याय (25) देवराजपुर, थाना करौदीकला, सुल्तानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की गई एक बाइक 5400 रुपये नकद, एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

Share Now...