Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसमाज को शिक्षित बनाने के लिए स्व.बैजनाथ ने की थी स्कूल की...

समाज को शिक्षित बनाने के लिए स्व.बैजनाथ ने की थी स्कूल की स्थापना : डॉ.प्रमोद कुमार

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय विकास खण्ड सिकरारा के ग्राम पंचायत जमालपुर में स्थित बैजनाथ यादव इण्टर कालेज जमालपुर मदारपुर मे विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक स्व.बैजनाथ यादव की 18वीं पुण्य तिथि मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी करन्जाकला पवन वुâमार प्रजापति, विशिष्ट अतिथि डॉ.प्रमोद कुमार सिंह अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा स्व.प्रबंधक के तले चित्र पर श्रद्धा सुमन तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गयी। इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व.बैजनाथ पेशे से एक शिक्षक थे, समाज को शिक्षित करना उनका मुख्य उद्देश्य था, इसी को ध्यान मे रखकर उनके द्वारा इस क्षेत्र मे विद्यालय की स्थापना की गयी। उन्होने आगे कहे कि कुछ व्यक्ति जन्म से महान होते है और कुछ कर्म से महान होते है, स्व.बैजनाथ यादव कर्म से महान व्यक्ति थे, उनका व्यक्तित्व नितांत सरल स्वभाव था। उन्होने कभी किसी को अपने वाणी, कर्म से कभी क्षति नही पहुंचायी। उनके ह्दय मे जीवो के प्रति दया भाव था। वे बहूत ही धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे,क्षेत्र मे जितने भी मन्दिर थे उन पर समय समय पर पूजा, पाठ, हरिसंकीर्तन करवाते रहते थे। उन्होने कहा कि विद्यालय मे उच्चकोटि की शिक्षा दी जाए, बच्चे पढ लिखकर आगे निकले यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की तरफ से आये हुए अतिथिगण का स्मृति चिन्ह तथा अगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकुमार यादव नेता, राम मुरत यादव, पचंम राम यादव, दयाराम यादव, जयप्रकाश यादव, तेजबहादुर अध्यक्ष, विपुल दूबे, लक्ष्मी चन्द्र, अध्यापकगण राजेश यादव, रविशंकर तिवारी, प्रेमचन्द मौर्य, सनीला सरोज तथा उपस्थित रहें। स्व.प्रबंधक के परिवार से पुत्रबधू इन्द्रकला यादव तथा पुत्र कृष्ण मोहन यादव तथा बहू सुनीता यादव द्वारा आये हुए सभी अतिथिगण का आभार प्रकट किया।

Share Now...