Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमर्पण दिवस के रूप में मनाई रविनंदन सहाय की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस के रूप में मनाई रविनंदन सहाय की पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, जौनपुर। कायस्थ रत्न रविनंदन सहाय एक सफल उद्यमी, एक प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कुशल संगठनकर्ता थे। वह देश विदेश के कई संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनका पूरा परिवार समाज के लिए समर्पित रहा है, इनका जीवन अनुकरणीय है तथा हमे श्री सहाय के जीवन से प्रेरणा मिलती है।

उपरोक्त बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने भूतपूर्व अध्यक्ष रविनंदन सहाय के पुण्यतिथि पर राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव के रूहट्टा स्थित आवास पर आयोजित पुष्पांजलि सभा कार्यक्रम में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कही। संरक्षक आनंद मोहन ने कहा कि ‘कुछ इस तरह चल अजीज कारवां की तरह, गर तू न चल सके तो तेरी दास्तां चले कुछ इस तरह का जीवन रहा है पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का। इस अवसर पर उपस्थित चित्रांश बंधुओं ने श्री सहाय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम रतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जय आनंद, राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, धर्मपुत्र बाबा अशोक, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी आदि चित्रांश बंधु उपस्तिथ रहे। संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया।

Share Now...