Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनसमंदर किनारे बोल्ड होना मौनी रॉय को पड़ा महंगा

समंदर किनारे बोल्ड होना मौनी रॉय को पड़ा महंगा

छोटे पर्दे से अपना सफर शुरू करने वाली मौनी रॉय ने बड़े पर्दे पर भी नाम कमा लिया है। ऐसे में उनके लाखों करोड़ों फैंस तक वो अपनी हर रूटीन की अपडेट पहुंचाती रहती हैं। ऐसे में अफनी बोल्डनेस से सबका ध्यान खींचने वाली मौनी को हाल ही में जमकर ट्रोल किया गया। मौनी रॉय इन दिनों अपने पति सूरज नांबियार और दोस्तों के साथ अबू धाबी में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में अपनी बोल्डनेस से लोगों को घायल करते हुए ब्लैक रंग की बिकिनी में बोल्ड पोज दिए। तस्वीर में एक्ट्रेस का टोन्ड फिगर देख कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट कर दिए। मौनी रॉय को बॉडीशेम करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा गया कि ये तो हड्डियों का ढांचा लग रही है। इससे अच्छी तो एक नॉर्मल लड़की लगती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे देखकर लग रहा है, जैसे समंदर में छड़ी फंस गई हो। वहीं एक ट्रोलर ने लिखा कि ये हड्डियों का ढांचा जिंदा कैसे हो गया। अगर प्रोफेशनल प्रâंट की बात करें तो मौनी रॉय को हाल ही में सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। फैंस उनकी अगली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही एक धांसू अवतार में एंट्री करने वाली हैं। फिलहाल उनके खेमे में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

Share Now...