Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर खूनी संघर्ष

सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर खूनी संघर्ष

  • सात महिलाओं सहित सोलह घायल,दो गंभीर

जौनपुर धारा,खुटहन। पटैला बाजार में संचालित सब्जी मंडी में शुक्रवार को दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर चले लाठी डंडा और ईंट पत्थर में दोनों पक्षों से सात महिलाओं सहित सोलह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएससी पर किया गया। दो की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों से थाने में दी गई नामजद तहरीर में दो दर्जन लोगों को आरोपित बनाया गया है। गांव निवासी राम मूरत मौर्या का उनके पट्टीदार राम मिलन मौर्या से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही थी। सब्जी मंडी में भी दोनों अगल बगल दुकानें लगाते हैं। राममूरत का आरोप है कि वह जिस स्थान पर दुकान लगाते चले आ रहे हैं, शुक्रवार को उक्त स्थल पर जबरन राममिलन अपनी दुकान लगाने लगे। जिसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के राम मूरत मौर्या, सुरेश, सुरेंद्र मौर्या, अंकिता व वंदना मौर्या तथा दूसरे पक्ष से राममिलन मौर्या, संजय मौर्य, मनोज, छोटेलाल, दुर्गेश, राम प्रताप, कंचन देवी, अनीता, गुड़िया, शिवांगी और बेबी मौर्या को चोटें आईं। मारपीट में संजय मौर्य और मनोज मौर्या को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...