Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसपा व्यापार सभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सपा व्यापार सभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

जौनपुर। बुधवार को सपा व्यापार सभा ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर सीतापुर में समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल के दादा जी एवं सीतापुर के गांधी की उपाधि से ख्यातिलब्ध प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक, पूर्व राज्यसभा सांसद स्व.जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन की प्रतिमा को बीते 27अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह जनपद सीतापुर के बिसवां के बड़े चौराहे से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनैतिक दुर्भावनापूर्ण ईष्यालु भावना से परिपूर्ण है, इस गंभीर प्रकरण को देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुखिया अर्थात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सोशल मीडिया के फेसबुक और एक्स से उठाया है। देश के महान सुपूत, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्व.जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल जोकि इस देश और समाज की अनमोल धरोहर और विरासत हैं। इस अपमानजनक कार्यवाही का समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है और इस घटना को वैश्य समाज विरोधी काम करार करती है। समाजवादी व्यापार सभा ने मांग किया कि देश के महान सुपूत व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं महापुरुष के सम्मान में तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार और जनपद सीतापुर जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द परम पूज्यनीय स्व.जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा पुन: अपने नियत स्थान पर ससम्मान लगवाई जाएं, वरना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सहमति लेकर अपने महापुरुष के सम्मान में समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

Share Now...