जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से सपा से टिकट मिलने के बाद ज़िलें में प्रथम आगमन पर प्रत्याशी प्रिया सरोज का लोकसभा क्षेत्र जलालपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया। इस बीच जन आशीर्वाद यात्रा का पूरे रास्ते में सैकड़ो की संख्या में लोग जगह जगह प्रत्याशी प्रिया सरोज का स्वागत किया। प्रिया सरोज ने कहा कि पूरे रास्ते में लोगों ने जिस तरह से ऐतिहासिक स्वागत किया है, उससे यह साबित होता है कि जनता सपा के साथ है। लोगों ने जो मान-सम्मान दिया है, उसे विकास के माध्यम से पाई पाई करके चुकाया जाएगा। हमें संविधान बचाने की जरूरत है। अगर संविधान नही है तो हम नही है। संविधान है तो कल है। हम लोग जनता के बीच जाकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक कर रहे है। जनता के बीच हम लोग किसान, नौजवान, रोजगार के मुद्दों को लेकर जा रहे है। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने के लिए हम लोग काम करेंगे। इस मौके पर नंदलाल यादव, इंदु सिंह, डॉ.सरफराज खान, शिवमूरत सरोज, शिवसंत यादव, अशोक यादव, देवेश यादव शकरपुर, भैयालाल सरोज, प्रधान अरुण यादव, सुरेश यादव, हरिशंकर सरोज, प्रदीप वर्मा, जमाल हाशमी, ओवैस खान सही तमाम लोग रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत



