Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये अहम निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये अहम निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही जैसे स्पीड ब्रेकर लगाने, रोड पर साइनस बोर्ड लगाए जाने, डिवाइडर लगाने, सभी क्षतिग्रस्त डिवाइडर को सही करने, सभी अण्डरपास पर लाइट की व्यवस्था कराए जाने आदि के संदर्भ में जानकारी ली। नेशनल हाईवे से बदलापुर जाने वाली रोड पर तहसील बदलापुर तथा निरीक्षण भवन मार्ग पर जाने हेतु सांकेतिक बोर्ड लगवाने, वाराणसी से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाने, रोड पर पेंटिंग पट्टी लगवाने, रोड के किनारे पौधों पर की व्यवस्था करने, रोड पर पेंटेड पट्टी लगवाने के निदेश दिए। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों जैसे खाखोपुर, टेकारी चौराहा, बसुही पुलिया नेवादा हाईवे आदि जगहों पर किये गये सुधारात्मक प्रगति की समीक्षा करते हुए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर सांकेतिक बोर्ड लगवाने, जहां जहां भी कट्स है वहां पर रंबल स्ट्रिप लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हेलमेट सीटबेल्ट एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अन्य अभियोगो में प्रर्वतन कार्यवाही की समीक्षा स्कूल वाहनों के फिटनेश के जांच कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही में तेजी लाने, सभी एंबुलेंस क्रियाशील अवस्था में होने, जलापुर चौराहे पर सिटी बस खड़ा करने पर होने वाली दुर्घटना के संबंध में सीओ से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एक्सईएन जल जीवन मिशन को निर्देश दिए कि रोड की मरम्मत समय से हो, नमामि गंगे के तहत खोदी गई सड़को को मरम्मत कराए। सिपाह के पास ओवरब्रिज के नीचे एक हिस्सा टूटने की खबर पर निर्देश दिया कि दो दिनों में मरम्मत कराए। इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, एक्सईएन जल निगम सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share Now...