Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी कला गांव में रविवार की सुबह 11:30 बजे के आसपास एक महिला अपने पुत्र के साथ बाजार से घर वापस आते समय सड़क पार कर रही थी तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पुत्र सड़क पार कर चुका था। बताया जाता है कि पूनम प्रजापति पत्नी अरविंद प्रजापति 30 वर्ष अपने पुत्र आर्यन 10 वर्ष को लेकर बाजार गई हुई थी। घर वापस आते समय मां बेटा दोनों सड़क पार कर रहे थे कि पुत्र सड़क पार कर चुका था और मां पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गयी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया। सूचना परिजनों को हुई तो आनन-फानन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Share Now...