Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में जीजा-साले की दर्दनाक मौत, बरही की खुशियां मातम में...

सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की दर्दनाक मौत, बरही की खुशियां मातम में बदली

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के यादवनगर नई बस्ती में बुधवार की रात उस समय कोहराम मच गया, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने बरही के खुशी भरे माहौल को पल भर में मातम में बदल दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी संतोष गौतम अपने साले गुड्डू गौतम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव के नई बस्ती में स्थित राहुल गौतम के घर आए हुए थे। यहां राहुल गौतम के घर पुत्री के जन्म के उपलक्ष्य में बरही का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए दोनों रात्रि करीब पौने आठ बजे बाइक से पास के अरविंद गौतम के यहां बैटरी लेने गए थे। बैटरी लेकर लौटते समय संतोष और गुड्डू अपने सिपाही गौतम को भी साथ ले रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे 135ए पर चढ़े, जौनपुर से भदोही की ओर जा रही एक अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष गौतम और गुड्डू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवाया। घायल सिपाही गौतम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।मृतक संतोष गौतम के दो बच्चे है।

Share Now...