जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कौड़िया गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र विजय व 22 वर्षीय राजमन पुत्र बुधु बीती देर रात बाइक से शाहगंज से घर जा रहे थे कि कौड़िया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
सड़क दुघर्टना में दो घायल

Previous article
Next article


