Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर

सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार रोड स्थित सखवट (भगत सिंह चौराहा) के पास एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। वाहन बाइक सवार को धक्का मारते हुए भाग निकली, जिसके चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, तथा दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करन पांडेय पुत्र संजय पांडेय निवासी कुशमौल तथा आयुश पांडेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी कुशमौल थाना सुजानगंज बृहस्पतिवार दोपहर को अपने घर से दो पहिया वाहन से किसी कार्य हेतु सुजानगंज की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में एक भगत सिंह चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करन पांडेय की मौके पर मौत हो गई, तथा आयुश को गंभीर चोटें आई जिसकी सूचना स्थानीय द्वारा प्रशासन को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत परिक्षण के लिए भेज दी तथा घायल आयुश को डाक्टरो द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहीं दूसरा बाइक सवार सत्येंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी सिकरारा को भी गम्भीर चोटें आई थीं। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य सुजानगंज द्वारा जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Share Now...