जौनपुर। माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर के संस्थापक स्व.डॉ.छविनाथ सिंह की 81वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनसीसी की 98यूपी बटालियन जौनपुर की सब-यूनिट का स्थापना समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र व विशिष्ट अतिथि एनसीसी 98 यूपी बटालियन जौनपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक धर्मराज सिंह ने अपने हाथों से विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह व निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह को एनसीसी का मान्यता पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के संस्थापक की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि प्रकट किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक ने अतिथियों का वायु शोधन पौधा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि ये गौरव की बात है कि आप के विद्यालय को एनसीसी की मान्यता मिली है, अच्छी शिक्षा देने में यह विद्यालय जिले में अग्रणी तो है ही अब अच्छे अनुशासन के साथ ही बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास भी होगा। भविष्य में ये बच्चें देश और समाज की सुरक्षा में भी योगदान देंगे। विशिष्ट अतिथि कर्नल आलोक सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को एनसीसी के उद्देश्यों एवं महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष की ट्रेनिंग के बाद न सिर्फ बच्चों को एनसीसी सर्टिफिकेट मिलेगा साथ ही ये बच्चें भविष्य में आपदा में भी प्रशासन के अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
संस्थापक दिवस पर हुई एनसीसी के 98-बटालियन के सब-यूनिट की स्थापना



