जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार भारती द्वारा नटराज पूजनोत्सव कार्यक्रम नव दुर्गा मंदिर निकट सद्भावना पुल पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास द्वारा की गयी तथा मुख्य अथिति महामंत्री (काशी प्रान्त) सुजीत श्रीवास्तव रहे। इस कार्यक्रम में कलागुरु कवि अशोक कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज प्रतापगंज, कलागुरु डॉ. जयराम पंचम प्रकाश मालिक (प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक) तथा चित्रकला गुरु डॉ. नवीन विश्वकर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास एवं मुख्य अथिति सुजीत श्रीवास्तव ने गुरु की महत्ता तथा गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का संचालन ऋषि श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री अमित गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजकमल, डॉ. नरेंद्र पाठक, रविकांत जायसवाल, राजेश किशोर, बालकृष्ण, अरुण केशरी, मनीष अस्थाना, आशीष श्रीवास्तव तथा अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
संस्कार भारती ने गुरू पूर्णिमा पर आयोजित किया नटराज पूजनोत्सव



