Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरसंपूर्ण समाधान दिवस में 179 शिकायतें, 28 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 179 शिकायतें, 28 का मौके पर निस्तारण

जौनपुर। तहसील केराकत के सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम नरहन निवासी संतश्री रामजनम नागर ने मंदिर व आश्रम निर्माण में बाधा की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार व सीओ चकबंदी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं मुरलीपुर के अश्वनी उपाध्याय ने भूमि कब्जे की शिकायत की, जिस पर उपजिलाधिकारी को जांच कर समाधान करने को कहा गया। टुसौरी के जितेंद्र सिंह द्वारा चकरोड व परती भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर राजस्व टीम को पैमाइश कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। सुरतपुर की पूजा ने सामूहिक विवाह योजना में नाम शामिल कराने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्रता जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण स्थलीय निरीक्षण और शिकायतकर्ता से संवाद के बाद ही किया जाए। आबादी से जुड़े मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम कार्य करे। इस दौरान कुल 179 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतें सुनी गईं।

Share Now...