Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज खानपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव के समीप पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिलीप गौतम पुत्र हौसिला प्रसाद गौतम के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने दिलीप की हत्या कर शव को गांव के पास फेंक दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share Now...