Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

  • सास, श्वसुर, पति व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेमरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सेमरिया गांव निवासी सत्येन्द्र गौतम की पत्नी पूनम गौतम (24) की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार यादव फोर्स संग पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मायके वालों ने शादी में कम दहेज मिलने को लेकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने व जान से मारने का आरोप लगाया। पुलिस मृतका के दादा रामजीत पुत्र स्व. नोखई निवासी-दोनई थाना-तेजी बाजार की तहरीर के आधार पर श्वसुर कमलेश गौतम, सास नगीना देवी, पति सतेन्द्र कुमार व ननद सीमा देवी के खिलाफ धारा 498ए, 304बी, व 3/4 दहेज प्रताड़ना एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के नटौली गांव निवासी 38 वर्षीय रामजस यादव पुत्र जियालाल यादव ने पारिवारिक कलह के चलते आजीज आकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तक परिजनों को मामले की जानकारी हुई तब तक रामजस मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुका था। परिजन आनन-फानन में निजी नर्सिंग होम लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Share Now...