Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरसंघ मुसलमान का दुश्मन नहीं बल्कि विश्वसनीय दोस्त : राजीव श्रीगुरु

संघ मुसलमान का दुश्मन नहीं बल्कि विश्वसनीय दोस्त : राजीव श्रीगुरु

जौनपुर धारा,शाहगंज। नगर के डाकघर तिराहा स्थित विशाल भारत संस्थान कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया। विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.राजीव श्रीगुरु ने फीता काट वैदिक रीति से पूजा पाठ कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर संस्थान के जिला वाइस चेयरमैन एवं कार्यालय प्रभारी मोहम्मद रेहान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने फुल माला पहना भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान डॉ.राजीव श्रीगुरु ने कहा कि यदि सभी एक होकर रहे तो इस देश से दंगे और छुआछूत समाप्त हो जाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुसलमान का दुश्मन नहीं बल्कि विश्वसनीय दोस्त है। हम मुसलमानो या किसी के बारे में टिप्पणी नहीं करते हैं। हम जिस तरह से भगवान श्रीराम का इज्जत व सम्मान करते हैं। ठीक उसी तरह हम पैगंबर मोहम्मद साहब का भी सम्मान करते हैं। हिंदू और मुसलमान के बीच लोगों ने अभी तक विवाद पैदा किया। अब हम संवाद की स्थिति ला रहे हैं। आरएसएस सभी भारतीयों के लिए है, संघ भारत, भारतीयता और भारत की रक्षा के लिए हमेशा दृढ़ संकल्पित है। वही हमारी विशाल भारत संस्थान समाज के हर वर्ग हर समुदाय के मदद के लिए सदैव खड़ा रहेगा। इस कार्यालय खोलने का हमारा मकसद है कि पीड़ितो की हम मदद कर सकें। इस दौरान सभासद सिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू, दिनेश चन्द्र गांधी, भुवनेश्वर मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, नितिन साहू, अब्दुल्ला, फैजान, अर्चना, नजमा, परवीन, शबनम रिजवी आदि मौजूद रहे।

Share Now...