- सोमवार से प्रारंभ हुआ था अखण्ड रामायण पाठ

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मंगलवार को अखंड रामायण पाठ का समापन व भंडारे का आयोजन किया गया। भव्य नवनिर्मित मन्दिर को जन सहयोग से निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा हुआ। मंगलवार दोपहर बाद से ही भंडारे में प्रसाद वितरण प्रारम्भ हो गया। हजारों लोगों ने प्रसाद रुपी भेजन ग्रहण किया। वहीं देर शाम से भगवत जागरण आयोजित हुआ। इस दौरान मन्दिर समिति अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, रामकुमार अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि, राजकमल जायसवाल, विशाल कुमार अग्रहरी, राहुल अग्रहरि अन्ना, सभासद सिम प्रकाश अग्रहरि सिंपू, नारायण अग्रहरी, सचिन अग्रहरि, अक्षत अग्रहरि, विनोद मोदनवाल, शिव कुमार, सिंटू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।


