सिकरारा। कलवारी गांव में राहुल स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं मानसिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से श्वेत प्रेम रस की पूरी टीम द्वारा सोमवार को एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार राहुल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कलवारी में स्थित डॉ.लालजी सिंह रिसर्च सेंटर में आयोजित हुआ। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना है, ताकि वे अवसाद (डिप्रेशन) जैसी मानसिक चुनौतियों से बचते हुए अपने जीवन को आनंदमय बना सकें और अपने-अपने क्षेत्रों में उन्नति कर सकें। कार्यक्रम के दौरान माइंड मैनेजमेंट, फोकस, मोटिवेशन, एनर्जी मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आध्यात्मिक एवं प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किए गए आयोजकों के अनुसार यह सेमिनार विशेष रूप से विद्यार्थियों के जीवन में काम आ सकता हैं। उक्त सेमिनार के संबंध विद्यालय के प्रबंधक डॉ.आशीष सिंह ने कहा ‘आज के समय में विद्यार्थियों को सबसे अधिक आवश्यकता सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन की है। यह सेमिनार युवाओं को अवसाद से बाहर निकालकर आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरने का कार्य करेगा। माइंड मैनेजमेंट और फोकस के माध्यम से विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्र अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचानें और आनंदमय जीवन की ओर बढ़ें। उक्त मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए.के.श्रीवास्तव, डॉ.धर्मेन्द्र यादव, प्रशांत सिंह, रमेश सिंह, अजय, अरुण, राजेश, ममता सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
खुटहन। शेखपुर सुतौली गांव के विरवन बाबा स्थान के पास से पुलिस ने सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत...
श्वेत प्रेम रस टीम का राहुल स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन



