जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय अन्तर्गत बायोकेमिस्ट्री विभाग की छात्रा श्रेयांशी साहू ने प्रतिष्ठित आकांक्षा हॉस्पिटल एंड आईवीएफ में उच्च पैकेज पर चयनित होकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। सत्र 2019-2021 की छात्रा श्रेयांशी को 30लाख रुपये वार्षिक के पैकेज पर रिप्रॉडक्शन बायोलॉजी यूनिट में एम्ब्रियोलॉजिस्ट पद के लिए नियुक्त किया गया है। इस पद पर श्रेयांशी का प्रमुख कार्य इंटरसाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन, स्पर्म विश्लेषण, श्रेष्ठ स्पर्म का चयन, एम्ब्रियो कल्चर, एम्ब्रियो का विकास एवं रखरखाव तथा आधुनिक आईवीएफ तकनीकों से अद्यतन रहना होगा। इस उपलब्धि पर संकाय में हर्ष का माहौल है, संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा ने इसे श्रेयांशी की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ.मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रेयांशी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने श्रेयांशी को शुभकामनाएं देते हुए इसे विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा बताया। इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.एस.पी.तिवारी, डॉ.संजीव कुमार मौर्य, डॉ.ऋषि श्रीवास्तव, डॉ.श्वेता सोनम, डॉ.प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ.ईषानी भारती सहित सभी शिक्षकों ने श्रेयांशी को बधाई दी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
श्रेयांशी को 30लाख का पैकेज, विज्ञान संकाय गौरवान्वित

Previous article


