― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरश्रीकृष्ण बाललीला का वर्णन सुन श्रद्धालु हुए भाव विभेर

श्रीकृष्ण बाललीला का वर्णन सुन श्रद्धालु हुए भाव विभेर

जौनपुर धारा, शाहगंज। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के मदरहाँ ग्रामसभा के मुजफ्फरपुर गाँव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, महारास आदि का वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वाचन सुन श्रद्धालु भाव विभेर हो गए। कथाव्यास आचार्य शिव नारायण मिश्रा ने कहाकि अगर किसी मनुष्य के पास सभी सांसारिक सुख साधन हों, मगर भक्ति भावना न हो तो उसका जीवन निरर्थक रहता है। जिस प्रकार स्त्री बिना आभूषण के सुंदर नहीं दिखती, उसी प्रकार बिना भक्ति मानव जीवन बेकार है। उन्होंने कहा कि भगवान धरती पर भक्तों की रक्षा करने के लिए आते हैं। जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा के खातिर अवतरित हुए हैं और जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। इस अवसर पर राधाकृष्ण दुबे, जयंती प्रसाद दुबे, राधेश्याम दुबे, घनश्याम दुबे, धीरज दुबे, प्रशांत दुबे, सूरज दुबे, विनीत दुबे, शुभम दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share Now...