Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं ने नाचते गाते किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

श्रद्धालुओं ने नाचते गाते किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ किया गया। शारदीय नवरात्रि के दौरान नव दिन तक चले पूजन और हवन के पश्चात गुरुवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जलाशयों में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली गईं और श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए अबीर गुलाल उड़ाया। उकनी गांव में बनाए गए जलाशय में विसर्जन किया गया। कड़ी सुरक्षा और चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बीच विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। विसर्जन स्थल पर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष और चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त के नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर सीओ प्रतिमा वर्मा एसडीएम कुमार सौरभ, थानाध्यक्ष केके सिंह मौजूद रहे। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और मां दुर्गा की विदाई दी।

Share Now...