जौनपुर धारा,जौनपुर। इडुनिक पब्लिकेशन ने इडुनिक शोध एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण केन्द्र की नईगंज मे स्थापना किया। शोध केन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो.राकेश कुमार यादव ने किया, उन्होने कहा कि जिस प्रकार ज्ञान का संचय धर्म शास्त्रों, शिलालेखों, पुस्तकों, समाचार पत्र, पत्र पत्रिकाओं, पुस्तकालय एवं संग्रहालय में है। उसी प्रकार ज्ञान का विकास शोध, खोज और सूक्ष्म चिंतन से होता रहता है। शिक्षा के विभिन्न संकायों विज्ञान, कला, वाणिज्य, कृषि, साहित्य, अभियांत्रिकी आदि में निरंतर नए ज्ञान का आविष्कार होता रहता है तथा पुराने ज्ञान को परिमार्जित किया जाता रहता है। प्रो.यादव ने आगे कहा कि यह रिसर्च सेंटर शोध छात्र-छात्राओं तथा चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा उपभोग के रूप में दी जानी चाहिए निवेश मानकर नहीं। ऐसा करने से आने वाली पीढ़ी को भविष्य बेहतर होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पदाधिकारी उत्तर प्रदेश विद्युत कार्पोरेशन के सभाजीत यादव ने किया और कहा कि माता-पिता तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को समझने बूझने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एआरपी संतोष मिश्रा, ब्रह्मजीत सिंह, रणजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर संदीप गुप्ता, बादल यादव, रंजीत चौहान, भारतेन्दु यादव, लक्ष्य यादव, प्रिंस यादव, अंकुश, विवेक, देवाशीष, हर्षित, अमित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
शोध छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा केन्द्र : प्रो.राकेश



