Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशैक्षणिक अनियमितताओ को लेकर छात्रो ने कुलपति से की शिकायत

शैक्षणिक अनियमितताओ को लेकर छात्रो ने कुलपति से की शिकायत

  • विश्वविद्यालय के व्यवसायिक प्रबंधन विभाग का मामला
  • कुलपति के आश्वासन के बाद शांत हुए छात्र-छात्राएं

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार को व्यावसायिक प्रबंधन विभाग के सैकड़ो छात्र-छात्राएं कुलपति कार्यालय में पहुंच कर छात्र  प्रतिनिधिमंडल कुलपति से सभागार मे मुलाकात की और शैक्षणिक अनियमिताओं को लेकर कुलपति से शिकायत की। कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र छात्राएं शांत हुए। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित प्रबंध अध्ययन संकाय के एमबीए एग्री बिजनेस, एमबीए इ-कॉमर्स, बीसीए के विभाग में शैक्षणिक अनियमितताओं व असंवेदनशील व्यवहार के विरोध में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं छात्र नेता दिव्यांशु सिंह व इश्विका सिंह के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि शिक्षकों का विभाग में उपस्थित न होना समय सारणी के अनुसार पठन पाठन ना होने से छात्रों की कक्षाएं पढ़ाई बाधित हो रही हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर उनसे शुल्क लिया गया किंतु भ्रमण को लेकर आज तक कोई योजना क्रियान्वयन नहीं हुई, ना ही छात्रों से कभी संवाद किया गया। शैक्षणिक एव मानसिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इश्विका सिंह ने कहा हम सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं और शिक्षक छात्र का संबंध हमारे लिए सर्वोपरि है। आरोप की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सत्य सामने आ सके और कार्रवाई हो। दिव्यांशु सिंह ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्तिगत द्वेष से प्रेरित नहीं है बल्कि शिक्षा गुणवत्ता शैक्षिक अनुशासन छात्रों के संवैधानिक अधिकारो की रक्षा के लिए यह प्रयास है। छात्रों ने कहा कि विभाग वर्तमान विभागाध्यक्ष को हटाकर किसी अन्य को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया जाए। छात्रों ने चेतावनी दी की 8फरवरी तक सभी समस्याओ पर कोई निर्णय नहीं लिया तो 9फरवरी को सभी छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने छात्रों को आश्वस्त किया उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। जिसकी भी कमियां पाई जाएगी उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सरल श्रीवास्तव, धीरज सिंह, साईंराम, रवि प्रजापति, प्रभात तिवारी, अंकित सिंह, आलोक पांडेय, सिद्धार्थ, अमन, आन्शिक, सचिन, ऋतिक निकिता, शिवानी, स्मृति, आदित्य, सैयदअली, शाहिद छात्राएं मौजूद रहे।

Share Now...