Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशुभम यादव ने गोल्ड मेडल जीत कर बढ़ाया जौनपुर का मान

शुभम यादव ने गोल्ड मेडल जीत कर बढ़ाया जौनपुर का मान

केराकत। शुभम यादव और बाल केसरी ने डॉ.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीता गोल्ड मेडल इस मेडल के बाद इनका सिलेक्शन सीनियर नेशनल में हुआ है, शुभम ने बताया कि इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से ढेर सारे खिलाड़ी भाग लिए था। पुरुष युगल में शीर्ष वरीय महराजगंज के बालकेसरी यादव और जौनपुर के शुभम यादव की जोड़ी ने दूसरी जोड़ी राजन यादव व गोरखपुर के तुषार गगनेजा को 21-17, 17-21, 21-18 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कीया। शुभम अपनी जीत का श्रेय प्रो.बैडमिंटन सेंटर को दे रहे हैं जहां पर वो अपनी खेल की प्रेक्टिस कर रहे हैं। विधायक तूफानी सरोज और सांसद प्रिया सरोज ने भी शुभम यादव को फोन करके हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी शुभम ने जौनपुर के इंग्लिश क्लब के सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जहां पर वह खेलने आते हैं, शुभम यादव बताया कि सीनियर नेशनल में अच्छा प्रदर्शन करने पर नेशनल गेम कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे बड़े-बड़े खेलों में भाग लेने का मौका मिलेगा। चैंपियनशिप के समापन पर बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति अलका दास और बीबीडी ग्रुप की उपाध्यक्ष देवांशी दास और सोनाक्षी दास ने विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। शुभम यादव के आवास पर उनकी जीत की बधाई देने वालों का  सुबह से हीआना-जाना लगा है।

Share Now...