― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरशिक्षा के विकास में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी : सुनील...

शिक्षा के विकास में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी : सुनील यादव

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकलां के प्रथमिक विद्यालय करसावां में स्कूल चलो अभियान, पुस्तक वितरण एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकलां सुनील यादव मम्मन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के बाद फीता काटकर नवनिर्मित दो अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। बतौर सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि शिक्षा के विकास में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। विद्यालय के  बच्चों को गोल्ड मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। प्रधानाध्यापक शाहिद अख्तर खान, मनीष यादव, श्वेता सिंह, हरिश्चंद यादव ने अंग वस्त्रम स्मृतिचिन्ह आदि देकर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता  डॉ.अतुल प्रकाश यादव एवं संचालन आनंद कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर राम मूरत यादव, रायसहब यादव, जयसिंह यादव, संजय पाठक, सुजीत सिंह शेरू, अजीत सिंह विकास, प्रमोद यादव संजय सिंह, संजीव सिंह, प्रभाकर निषाद, भवन प्रकाश, अर्जुन यादव, मंजू यादव, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।

Share Now...