Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों से करायें आवेदन : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी...
Homeअपना जौनपुरशिक्षक हितों के लिए सदैव रहूंगा तत्पर : राजेश सिंह

शिक्षक हितों के लिए सदैव रहूंगा तत्पर : राजेश सिंह

  • स्वागत एवं परिचय समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपदीय शिक्षक संघ जौनपुर की तरफ से नगर के एक होटल में ‘शिक्षक परिचय समारोहÓ का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों द्वारा नव नियुक प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजेश सिंह ‘मुन्नाÓ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली ने प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा, साथ ही कहा कि, किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा, शिक्षक साथियों के हित में सदैव तत्पर रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का पूरा प्रयास करुंगा। इस अवसर पर संजय सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ.विजय रघुवंशी, रमेश सिंह रामा, रुद्रसेन सिंह राणा, सिनिद्ध कुमार सिंह, डॉ.हेमंत सिंह व जनार्दन सिंह, डॉ.राजेश कुमार मौर्य, संतोष साहू, राकेश कुमार सिंह, अखिलेश यादव, समर बहादुर सिंह,  कृष्ण कुमार यादव, अनुपमा राय, नीरज मिश्रा ‘मस्तूÓ गुलाब राय, संजय सिंह, विनोद जायसवाल, मनीष गुप्ता, आनंद राय, मोनू यादव, विद्याधर राय ‘विद्यार्थीÓ आदि मौजूद रहें।

Share Now...