Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनशाहरुख के गाने पर पोर्न स्टार ने किया डांस...

शाहरुख के गाने पर पोर्न स्टार ने किया डांस…

शाहरुख खान के चाहने वाले दुनिया भर में फैले हैं, न सिर्फ विदेश में रहने वाले भारतीय बल्कि कई विदेशी भी उन पर दिलो-जान छिड़कते हैं। शाहरुख के प्रति उनके प्यार के इजहार का तरीका भी अलग है। कोई उनकी फिल्मों का दीवाना है तो कोई उनके रूमानी अदा और अंदाज का। उनके फैंस की लिस्ट में एक ऐसा नाम भी शामिल है जो खुद एक स्टार हैं। यह हैं केंद्रा लस्ट का जो कि एक एडल्ट स्टार हैं और अमेरिका की रहने वाली हैं। उनके कई टीवी शोज तथा फिल्में आ चुकी हैं। केंद्रा लस्ट ने हाल ही में शाहरुख के प्रति दीवानगी उनके एक गाने को लेकर दिखाई है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शाहरुख खान के गाने झूमे जो पठान.. पर झूमती नजर आ रही है। अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी तथा शेखर रावजियानी को भी टैग किया है। अपने इस वीडियो में वह बेहद टाइट ड्रेस में नजर आ रही है। ऐसा नहीं है कि केंद्रा लस्ट ने शाहरुख के प्रति अपनी दीवानगी पहली बार दिखाई है। उन्होंने बताया कि वह शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। उनकी यह बात सच भी है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को लेकर उनके ऐसे बहुत से पोस्ट देखे जा सकते हैं जिससे पता चलता है कि वह शाहरुख खान की कितनी बड़ी फैन हैं। झूमे जो पठान गाना केंद्रा लस्ट को ही पसंद नहीं बल्कि आजकल कई लोगो की जुबान पर है। पर यह गाना भी फिल्म के दूसरे गाने बेशर्म रंग की ही तरह विवादों में है। इस बार यह विवाद गाने के फिल्माए जाने पर नहीं बल्कि गाने को चोरी किए जाने को लेकर है। कहा जा रहा है कि यह गाना फिल्म अर्जुन द वारियर के गाने कलम की तलवार से कॉपी किया गया है, जिसे सुखविन्दर सिंह ने गाया था। जबकि झूमे जो पठान को अरिजीत सिंह ने गाया है। पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण तथा जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिकाएं होंगी।

Share Now...