Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशहीद सिपाही दुर्गेश सिंह के परिजनों के सहयोग में खड़ा हुआ शिक्षक...

शहीद सिपाही दुर्गेश सिंह के परिजनों के सहयोग में खड़ा हुआ शिक्षक संघ

जौनपुर धारा,सिकरारा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह व जिला मंत्री सतीश पाठक के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के सभागार में शहीद सिपाही दुर्गेश सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया कि विगत दिन चंदवक थाना अंतर्गत खुज्जी मोड़ पर ड्यूटी के दौरान पशु तस्करों द्वारा कुचलकर की गई सिपाही दुर्गेश सिंह की हत्या को सरकार शहीद का दर्जा देने की मांग किया। साथ ही उनके परिवार को कम से कम एक करोड़ का मुआवजा प्रदान किया जाए और पूरे परिवार की देख रेख का जिम्मा सरकार स्वयं ले जिससे पूरे परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। जिला मंत्री सतीश पाठक ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा शिक्षक समाज अपनी शिक्षिका बहन के साथ खड़ा है। पशु तस्करों द्वारा मारे गए शहीद सिपाही स्व. दुर्गेश सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह प्राथमिक विद्यालय खुज्जी डोभी जौनपुर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत है। तथा अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए है। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष रोहित यादव, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर चौहान, राजीव उपाध्याय, अतुल सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह बघेल, जिला संगठन मंत्री विशाल सिंह, राम सिंह राव, प्रवीण सिंह, सुजीत सोनकर, मनोज सिंह, संतोष बिन्द ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री सरोज सिंह, सजल सिंह, प्रवीन सिंह, गिरीश सिंह, अजित सिंह, रोहित सिंह, मुन्ना लाल यादव, उमेन्द्र सिंह, धनंजय मिश्र, अरविंद गिरी, अरविन्द, धर्मेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, नीतीश सिंह, राम कृपाल यादव, प्रदीप सूर्या, संतोष सिंह शैलेश सिंह, अकील रहमान सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Share Now...