Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरशहादत दिवस पर यादव की गयीं वीरांगना ऊदा देवी

शहादत दिवस पर यादव की गयीं वीरांगना ऊदा देवी

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वीरांगना ऊदा देवी को याद किया गया। ऊदा देवी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास उजिरियांव गांव में पैदा हुई थीं। १८५७ के स्वतंत्रता आन्दोलन में कई वीरों के बारे में जानते है लेकिन ऊदा देवी के बारे में कोई नहीं जानता है। १८५७ के स्वतंत्रता आन्दोलन में वीरता का परिचय देते हुए ऊदा ने ३२ ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया था उसके बाद वीरगति को प्राप्त हो गई। ऊदा देवी के बारे में ब्रिटिश पत्रकारों ने बहुत लिखा था। वीरांगना माता ऊदा देवी के शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर शुभ्रा सिंह ने छात्रों को वीरांगना ऊदा देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आजादी का अमृत महोत्सव की कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर माया सिंह ने किया एवं अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Share Now...