- मायके वालों ने लगाया था हत्या का आरोप
- कोतवाली मछलीशहर के बटनहित गांव का मामला
जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने बटनहित गांव से दाह संस्कार के लिए रामघाट शव के साथ पहुंचे परिजनों से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया था। बटनहित गांव निवासी रामनाथ सरोज के नाती की शादी लगभग दस साल पहले नेवढ़िया थाना क्षेत्र में हुई थी। मृतका के पास 5 वर्ष का एक बेटा भी है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लेकर परिजन दाहसंस्कार के लिए रामघाट गए थे। इधर मौत की सूचना जब मायके वालों को हुई तो उन्होंने हत्या कर शव को चोरी से जलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक तत्काल शवदाह स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की सूचना पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



