Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों के भारी विरोध के बाद जीएसटी टीम वापस लौटी

व्यापारियों के भारी विरोध के बाद जीएसटी टीम वापस लौटी

  • व्यापारी एकता जिंदाबाद के लगे नारे, विरोध के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद

जौनपुर धारा, मछलीशहर। सोमवार दोपहर नगर में जीएसटी का सर्वे करने पहुंची टीम को व्यापारियों के भारी विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। नगर के बरईपार चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान पर जीएसटी की सर्वे करने अधिकारियों की टीम पहुंच जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल व व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि को किसी ने सूचना दी। सूचना मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ व्यापार मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए और दुकान के बाहर ही व्यापारी एकता के जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। प्रतिष्ठान से जाँच कर रही टीम नारे सुनते ही उल्टे पाँव अपने वाहन पर बैठ लौट गए। जीएसटी सर्वे टीम के विरोध के दौरान व्यापार मंडल के सरंक्षक राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, महामंत्री संतोष जायसवाल, नसीम खान, नन्हे इश्तियाक सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share Now...