Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : श्रवण जायसवाल

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : श्रवण जायसवाल

जौनपुर। नगर पंचायत खेतासराय में मंगलवार को लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल का गठन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की मौजूदगी में सर्व सम्मति से कस्बा स्थित जेबी मार्ट में भव्य समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें खेतासराय के नए अध्यक्ष के रूप में यशपाल सोनकर और राजेश गुप्ता मंजय को महामंत्री के रूप में मनोनीत किया है। कोषाध्यक्ष के रूप में फखरुद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष के रूप में पप्पू सोनकर, फहीम अख्तर, बबलू अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है। समारोह में मौजूद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल व प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक गड्डू ने माल्यार्पण कर उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिले के इस महत्वपूर्ण नगर पंचायत खेतासराय में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल का गठन होना बड़े गर्व की बात है। प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि संगठन से जुड़ने वाला कोई भी व्यापारी छोटा बड़ा नहीं होता। हमारे लिए सड़क किनारे ठेला लगाने वाला फुटपाथ छाप दुकानदार से लेकर बड़ा शोरूम वाला भी एक बराबर है। हम संगठन में रहते हुए व्यापारी हित के लिए हमेशा संघर्ष और आंदोलन करते हैं। जिले में कहीं भी किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होता है तो उसके लिए थाना पुलिस, तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक बड़ा प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। उन्होंने खेतासराय की नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पहले उपस्थित पदाधिकारी ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक गुड्डू , प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, जिलाध्यक्ष संजीव साहू को माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए नई कमेटी गठित करने के लिए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता उर्फ मंजय ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, पुष्प चौबे, सभासद अमित सोनकर, शैलेष यादव, मनीष सोनी अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा कमेटी में सदस्य के रूप में राजू सोनी, राम आशीष बिन्द, कृपा विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, फूलचंद यादव, दीपचंद सोनकर जोगिंदर राजभर, सुभाष सोनकर, मोहम्मद आसिफ, मंदीप सोनकर, रमेश सोनकर, ओम सोनी, विमलेश यादव, सुभाष चन्द सोनकर, गुरैनी अध्यक्ष हुजैफा को रखा गया है।

Share Now...