Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरव्यापार मण्डल गौराबादशाहपुर इकाई की चुनावी बैठक संपन्न

व्यापार मण्डल गौराबादशाहपुर इकाई की चुनावी बैठक संपन्न

  • धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता पुन: चुने गए अध्यक्ष, धर्मेंद्र जायसवाल महामंत्री

जानपुर। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देश पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गौराबादशाहपुर इकाई की चुनावी बैठक में नामित चुनाव अधिकारी प्रदीप सिंह ‘रिंकूÓएवं श्रीमान मोहम्मद दानिश तथा संरक्षक मण्डल के देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित चुनाव अधिकारी, संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल एवं उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत करते हुए धर्मेंद्र गुप्ता ने लोगों को लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात कार्यक्रम संचालक अमित प्रजापति द्वारा आगे की चुनावी कार्यवाही प्रारंभ की गयी। कस्बे के वरिष्ठ व्यवसायी एवं कार्यसमिति सदस्य सभापति ने अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए क्रमश: धर्मेंद्र गुप्ता व धर्मेंद्र जायसवाल का नाम सदन में रखा। जिसका सभी कार्यसमिति सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ हमें पुन: यह दायित्व सौंपा गया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। पुन: यह दायित्व मिलने पर हमारी जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। धर्मेंद्र जायसवाल ने भी पुन: महामंत्री चुने जाने के लिए उपस्थित लोगों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। चुनावी बैठक में बेचन जयसवाल, नबी अहमद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ‘लल्लूÓ, सुभाष सेठ, राजेंद्र सोनकर, नवीन साहू, राजू जायसवाल, संजय साहू, टीटू जायसवाल, प्रियांशु साहू, ऋषभ जायसवाल, अजीत सोनकर, आमोद गुप्ता, बबलू साहू, बंटी सेठ, शैलेंद्र सिंह, ओम प्रकाश साहू, गिरजा शंकर, सुजीत सोनकर, गुड्डू सोनकर, राहुल गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...