Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को दिया

व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को दिया

जौनपुर। व्यापार मंडल कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के जौनपुर आगमन पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए अपनी मांगे रखी। जिसमें वृद्ध व्यापारियों के लिए 60वर्ष के बाद पेंशन योजना शुरू किया जाने के साथ ही कोई भी व्यापारी अपने व्यापारी जीवन के दौरान जितने रुपए भी आयकर जमा किया हो उसका कुछ प्रतिशत 60वर्ष के बाद उसी व्यापारी को जीवन यापन के लिए मिलना चाहिए। ज्ञापन लेते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा दोनों मांग न्याय संगत है देश के विकास में व्यापारी हमेशा सहयोगी रहा है। व्यापारियों को उनका हक अवश्य मिलना चाहिए उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में उठाने का भी आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दोनों मांगों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में देते हुए उचित निर्णय के लिए निवेदित भी करूंगा, सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी रमेश बरनवाल ने मंत्री जी का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। प्रतिनिधि मण्डल में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, शैलेंद्र सिंह गुड्डू, सरदार रंजीत सिंह, जितेंद्र जायसवाल गुड्डू, सरदार मनमोहन सिंह, विशाल बरनवाल, राजेश जायसवाल, रसाल बरनवाल, सौरभ बरनवाल, राजेंद्र स्वर्णकार, चंद्रप्रकाश जायसवाल उपस्थित रहें।

Share Now...