जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंण्डल द्वारा शहर के सुक्खीपुर स्थित एक लॉन में होली मिलन एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिजेश सिंह प्रिन्सु तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रानंदन सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया और नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसूÓ ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अभिषेक बैंकर का भी माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रसिद्ध गायक अवनींद्र तिवारी सहित अन्य कलाकारों ने होली गीतों और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे। साथ ही नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, युवा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता और युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल द्वारा शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू और प्रदीप सिंह ने किया।
― Advertisement ―
‘गड्ढा मुक्त’ सड़क की पोल खुली, पानी भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा
आधा दर्जन सवारियां बाल-बाल बचीं, लोगों में नाराजगीजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गड्ढों और जलभराव के कारण रविवार को एक बड़ा...
व्यापार मंडल ने मनाया रंगोत्सव, उड़े अबीर-गुलाल



