जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां इकाई के कार्यकारिणी की घोषणा शीतला धाम चौकियां के एक लॉन में की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने मंच पर विराजमान सभी अतिथियों को माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। इसी क्रम में चौकिया इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कमेटी की घोषणा की। विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के व्यापारी हित में काम करने वाला सर्वोच्च संगठन है जो की निरंतर व्यापारी समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। आशीष चौरसिया ने कहा कि हम सभी जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में निरंतर व्यापारी समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। जिस भी व्यापारी की समस्या होती है। चाहे दिन हो या रात वह तत्काल समस्या का समाधान कर देते हैं। इसी क्रम में अभिषेक यादव ने अपने नवनिर्वाचित टीम के सभी पदाधिकारीयों का स्वागत कर बधाई दी एवं अपने भाषण में कहा कि ये दायित्व जो मुझे संगठन द्वारा प्राप्त हुआ है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रहूंगा और कभी भी किसी भी परिस्थिति में व्यापारियों के लिए तन मन धन से सदैव उपस्थित रहूंगा मात्र आप लोग का साथ चाहिए मेरे कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलें। आगे जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया युवा व्यापारी नेता अमित जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापारी नेता योगेश साहू ने किया। कार्यक्रम की सभी छायाचित्र को कैमरे में कैद मीडिया प्रभारी संतोष कुमार अग्रहरी ने किया। चौकिया इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष अभिषेक यादव, महामंत्री विराज श्रीमाली, कोषाध्यक्ष नीरज मौर्य, सह कोषाध्यक्ष नितेश मौर्य, संगठन मंत्री अभिषेक जायसवाल, सरोज मौर्य, अमित कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य उपाध्यक्ष रतन सोनकर, चंदन जायसवाल, कैलाश नाथ यादव, चंदन पांडे, प्रेमचंद मौर्य, लालमनि सैनी सहित आदि पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां की कार्यकारिणी घोषित



