Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवेलफेयर ट्रस्ट ने किया निःशुल्क मेडिकल वैâम्प का आयोजन

वेलफेयर ट्रस्ट ने किया निःशुल्क मेडिकल वैâम्प का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद इमरानगंज बाजार स्थित ईफा मेडिकल सेंटर पर दारुल कुरान एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों के स्वास्थ की निशुल्क जांच और दवाएं दी गई। कैंप में मुख्य रूप से डाक्टरों दांत के इलाज के साथ-साथ मधुमेह, मलेरिया, डेंगू, पेट से सम्बंधित बीमारियों के साथ-साथ स्त्री रोगों का इलाज किया। इस अवसर पर जनरल फिजिशियन डाक्टर मोहम्मद आरिफ ने कहा कि कैंप के आयोजन का मकसद गरीब और असहाय लोगों को मधुमेह और गठिया जैसे खतरनाक रोग के संबंध में जागरूक करना और सही इलाज देना है। आमतौर से जागरूकता की कमी की वजह से लोग इन रोगों को हल्के में लेते हैं। जो बढ़ती उम्र के साथ परेशानी की वजह बन जाते हैं। डाक्टर आरिफ ने कहा कि गांव देहात में ब्लेड प्रेशर के मरीजों की संख्या अधिक होती है और जागरूकता न होने की वजह से लोग नियमित जांच नहीं करवाते हैं और अंत में फालिज और लकवा जैसी बीमारी की चपेट में आ जाते है। वहीं इस अवसर पर दारुल कुरान के सचिव इम्तियाज नदवी ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से यह दूसरी बार इस तरह के मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष मौलाना इमरान सिद्दीकी नदवी की हमेशा यह कोशिश होती है कि गरीब और असहाय लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। संस्था द्वारा संचालित इस कैम्प के माध्यम से आस-पास के गांव देहात में बसने वाले बहुत से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ जांच के साथ-साथ मुफ्त दवाएं दी गई हैं। मेडिकल कैम्प में डॉ.अनुराग तिवारी,डॉ.मोहम्मद आमिर, डॉ.सिद्दीका ने भी सम्बन्धित मरीजों के स्वास्थ की जांच कर उन्हें जरूरी हिदायत दी।

Share Now...