Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलवेंकटेश प्रसाद बन सकते हैं बीसीसीआई चयन समिति के नए अध्यक्ष

वेंकटेश प्रसाद बन सकते हैं बीसीसीआई चयन समिति के नए अध्यक्ष

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद बीसीसीआई चयन समिति के नए अध्यक्ष बन सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसका एलान जल्द कर सकती है. इनसाइडस्पोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई चयन समिति के चुनने का अंतिम रूप दे रही है. इस महीने के अंत तक बोर्ड उनके नाम का एलान कर सकती है.

इनसाइडस्पोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि ‘नई सलेक्शन कमिटी को अंतिम रूप दिया जाएगा. इस महीने के अंत के पहले नई चयन समिति की घोषणा की जाएगी. वेंकटेश प्रसाद सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने इस पद के लिए अपना नाम दर्ज कराया है. इस पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है, लेकिन उन्हें नया अध्यक्ष के रूप में सभी से विश्वासमत मिलने की संभावना है. नए चयन समिति के अध्यक्ष का एलान करने से पहले सीएसी शॉर्टलिस्ट किए गए सभी क्रिकेटरों का अगले हफ्ते इंटरव्यू लेगी. इश पद के लिए पूर्व चयन समिति अध्यक्ष चेतन शर्मा ने भी दोबारा आवेदन दिया है. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और सीएसी चेतन को दोबारा मौका देने के बारे में फिलहाल निश्चित नहीं है. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए अपने करियर में कुल 161 वनडे मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबले में उन्होंने 196 विकेट अपने नाम किया है. वहीं वह टीम इंडिया के लिए 33 टेस्ट मैचों में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 96 विकेट झटके हैं. वेंकटेश प्रसाद को भारतीय टीम का काफी प्रभावशाली गेंदबाज माना जाता है. वर्तमान में वह क्रिकेट कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. आपको बता दें कि वेंकटेश प्रसाद ने भारत के हेड कोच पद के लिए भी एक बार आवेदन किया था हालांकि वह टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बन पाए थे.

Share Now...