Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरवीपीआरपी के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

वीपीआरपी के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सिकरारा। स्थानीय विकास खण्ड सभागार में शुक्रवार को विलेज पॉवर्टी रिडक्शन प्लान के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के लिए एकदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जागरूकता बढ़ाना और हितधारकों को प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने की। उन्होंने वीपीआरपी, इंटाइटलमेंट प्लान, आजीविका प्लान और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। बीडीओ ने ग्राम पंचायतों को इन योजनाओं के तहत संसाधनों का उपयोग करने और ग्रामीण समुदायों के उत्थान के लिए प्रभावी रणनीतियाँ तैयार करने की दिशा में मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ-आईएसबी)कृष्ण कुमार मिश्रा, एडीओ कोऑपरेटिव ब्रहजीत सिंह, सचिव राजकुमार पांडे, कुनाल मिश्रा, विनय शुक्ला, समस्त ग्राम प्रधान, संकुल स्तरीय समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी समूह के सदस्य और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Share Now...