जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज स्टेशन रोड स्थित मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में 25-26 मार्च को 31वाँ विश्ववविद्यालयीय रोवर्स/रेंजर्स समागम सम्पन्न होगा। इस समागम में जनपदीय समागम जौनपुर एवं जनपदीय समागम गाजीपुर की प्रथम और द्वितीय विजेता रोवर्स/रेंजर्स की कुल 8 टीम प्रतिभाग करेंगी। समागम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ ध्वजारोहण, मार्चपास्ट प्रतियोगिता एवं उद्बोधन तथा पोस्टर, क्विज, निबन्ध, गांठ बंधन, समूह गान प्रतियोगिता, नाट्य प्रतियोगिता सम्पन्न होंगी। 26 को ध्वजारोहण एवं सर्वधर्म प्रार्थना के बाद वर्दी, पुल, तम्बू निर्माण, कलर पार्टी, ध्वज शिष्टाचार, व्याख्यान, स्लोगन, दल अभिलेख, प्राथमिक चिकित्सा एवं झाँकी इत्यादि प्रतियोगिताएं सम्पन्न होंगी। इसके बाद समापन तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस समागम की विजेता टीम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करते हुए 27-29 मार्च को कुलभास्कर डिग्री कॉलेज प्रयागराज में आयोजित प्रादेशिक रोवर्स/रेंजर्स समागम में प्रतिभाग करेगी। उक्त सूचना प्राचार्य प्रो. एसके पाठक एवं आयोजक सचिव डॉ. सुजीत कुमार पटेल ने दिया।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम आज
Previous article


